उत्तराखण्ड ब्रेकिंगः पल-पल करवट बदल रहा मौसम! पहाड़ों पर बारिश से बढ़ा नदियों का जलस्तर, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
देहरादून। उत्तराखण्ड में मौसम का मिजाज बदला-बदला हुआ है। पहाड़ों पर लगातार हो रही बारिश से जहां गर्मी से राहत मिली है वहीं आफतों का दौर भी शुरू हो गया है। बारिश के चलते कई जगहों पर भूस्खलन होने का खतरा बढ़ गया है, ऐसे में शासन-प्रशासन अलर्ट मोड पर नजर आ रहा है। उधर सड़क मार्गों पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इस बीच मौसम विभाग ने बारिश और ओलावृष्टि को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है, विभाग के अनुसार कल पर्वतीय इलाकों में कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती सकती है वहीं उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ आदि जिलों में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की, तीव्र बारिश, ओलावृष्टि व आकाशीय बिजली चमकने की आशंका है। उधर आज भी प्रदेश में कई जगहों पर बारिश का दौर जारी रहा। पहाड़ों पर बारिश से नदियों का जलस्तर पर भी बढ़ता जा रहा है। आज बारिश के कारण सौंग नदी का पानी अचानक बढ़ गया। इस दौरान नदी में स्नान करते समय आठ लोग बीच टापू में फंसे गए। सूचना मिलने पर रायवाला पुलिस ने आधे घंटे के भीतर सभी को टापू से सुरक्षित निकाल कर उन्हें बचा लिया।