• Home
  • News
  • Uttarakhand Breaking: Tiger terror! Now an elderly man was killed in Ramnagar, villagers in panic

Uttarakhand Breaking: बाघ का आतंक! अब रामनगर में बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट, दहशत में ग्रामीण

editor
  • Awaaz Desk
  • January 27, 2024 09:01 AM
Uttarakhand Breaking: Tiger terror! Now an elderly man was killed in Ramnagar, villagers in panic

रामनगर। उत्तराखण्ड में जंगली जानवरों का आतंक लगातार जारी है। आलम ये है कि कई जगहों पर बाघ और गुलदार के आतंक से लोगों में दहशत का माहौल देखने को मिल रहा है। ताजा मामला रामनगर वन प्रभाग की कोसी रेंज स्थित चूकुम गांव से सामने आया है। यहां बाघ ने एक 60 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति को मौत के घाट उतार दिया। मृतक सुबह अपने खेत में शौच करने गया था। इसी बची जंगल से आए एक बाघ ने उसपर हमला बोल दिया। घटना में बुजुर्ग की मौत हो गई। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। कोसी रेंज के डिप्टी रेंजर वीरेंद्र पांडेय ने बताया कि मृतक गोपाल राम पुत्र चमड़ राम के शव को कब्जे में लेकर रामनगर संयुक्त चिकित्सालय लाया गया है। जहां बाघ के हमले के सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि घटनास्थल के आसपास गश्त को तेज कर दिया है। साथ ही घटनास्थल पर लोगों को अकेले न जाने को कहा है। इधर घटना से लोगों में रोष भी देखने को मिल रहा है।  


संबंधित आलेख: