• Home
  • News
  • Uttarakhand: Bullying of youth in Bigwada of Rudrapur! Attack on car with sword, video goes viral

उत्तराखण्डः रुद्रपुर के बिगवाड़ा में युवकों की दबंगई! कार पर तलवार से हमला, वीडियो वायरल

editor
  • Awaaz Desk
  • February 17, 2024 05:02 AM
Uttarakhand: Bullying of youth in Bigwada of Rudrapur! Attack on car with sword, video goes viral

रुद्रपुर। रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के बिगबाड़ा के रहने वाले कार सवार युवक पर स्कार्पियो सवार बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया। गनीमत यह रही कि युवक कार से नीचे नहीं उतरा और बदमाशों ने तलवारों से कार को तोड़ना शुरू कर दिया। आरोप है कि युवक को बाहर निकालने में असफल रहे बदमाश जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित के पिता ने चौकी पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार बिगवाड़ा गांव निवासी देवेंद्र सिंह ने बताया कि उसका बेटा गुरप्रीत सिंह अपनी कार से घर लौट रहा था जैसे ही कार घर के कुछ नजदीक पहुंची। वैसे ही पीछा कर रहे नवाबगंज यूपी के रहने वाले दबंग युवक आए और कार को ओवरटेक कर रोकने की कोशिश करने लगे। स्कार्पियो सवार बदमाशों के इरादों को भांपते हुए बेटे ने कार रोक दी और कार से नीचे नहीं उतरा। जिस पर हमलावरों ने बेटे को कार से बाहर निकालने की काफी कोशिश की। मगर असफल होने से बौखलाए हमलावरों ने कार पर तलवारों से प्रहार करने शुरू कर दिए। जिससे कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पूरी घटना सीसीटीवी फुटेज भी सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी। पीड़ित के पिता ने बगवाड़ा चौकी में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी


संबंधित आलेख: