• Home
  • News
  • Uttarakhand: Cabinet Minister Rekha Arya makes a major statement during the LPG supply review meeting! There is no gas shortage, but action will be taken against black marketers.

उत्तराखण्डः एलपीजी सप्लाई की समीक्षा बैठक में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या का बड़ा बयान! गैस की कोई कमी नहीं, कालाबाजारी करने वालों पर होगी कार्यवाही

  • Awaaz Desk
  • March 31, 2026 12:03 PM
Uttarakhand: Cabinet Minister Rekha Arya makes a major statement during the LPG supply review meeting! There is no gas shortage, but action will be taken against black marketers.

देहरादून। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री रेखा आर्या ने आज मंगलवार को एलपीजी की मांग और सप्लाई को लेकर समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में घरेलू सिलिंडरों की पर्याप्त सप्लाई आ रही है और किसी भी जनपद में किल्लत जैसी स्थिति नहीं है। अगर कोई कृत्रिम अभाव पैदा करने की कोशिश करेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि प्रदेश में 3555559 घरेलू एलपीजी कनेक्शन हैं, जबकि कमर्शियल कनेक्शन की संख्या 60976 है। वर्तमान में प्रदेश में 80861 घरेलू गैस सिलिंडर और 12146 कमर्शियल सिलिंडर का स्टॉक मौजूद है। इसके अलावा दैनिक रूप से पर्याप्त सप्लाई पहुंच रही है। घरेलू सिलिंडरों की डिलीवरी में कहीं कोई समस्या नहीं है। उन्होंने सभी जिला पूर्ति अधिकारियों को कहा कि किसी भी सूरत में गैस एजेंसी या स्टोर रूम से सिलिंडर न दिए जाएं, बल्कि सभी उपभोक्ताओं को होम डिलीवरी सुनिश्चित की जाए। कहा कि केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित की गई एसओपी के मुताबिक अस्पतालों और शैक्षणिक संस्थाओं को कमर्शियल गैस सिलिंडर की सप्लाई नियमित रूप से हो रही है। जो व्यवसायी कमर्शियल सिलिंडर का कनेक्शन लेना चाहते हैं, उन्हें आवेदन के 24 घंटे के भीतर कमर्शियल कनेक्शन उपलब्ध कराने के निर्देश गैस कंपनियों को दिए गए हैं। प्रदेश सरकार कालाबाजारी, जमाखोरी और मुनाफाखोरी से कड़ाई से निपट रही है। अभी तक प्रदेश में 173 जगह छापेमारी की गई है और कुल 15 एफआईआर दर्ज कराई गई है। 
 


संबंधित आलेख: