• Home
  • News
  • Uttarakhand: Car turns into ball of fire while moving on road! After hard work the fire department brought it under control.

उत्तराखण्डः सड़क पर चलते-चलते आग का गोला बनी कार! कड़ी मशक्कत के बाद दमकल विभाग ने पाया काबू

editor
  • Awaaz Desk
  • November 23, 2024 07:11 AM
Uttarakhand: Car turns into ball of fire while moving on road! After hard work the fire department brought it under control.

रूड़की। रूड़की के थाना पिरान कलियर क्षेत्र के धनोरी रोड पर चलती कार आग का गोला बन गई। इस दौरान कार में मौजूद लोगों ने बमुश्किल अपनी जान बचाई। आग लगने से पैट्रोल टेंक में ब्लास्ट होने का भी खतरा बना हुआ था सूचना पर पहुंची फायर यूनिट की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बता दें कि बीती देर रात फायर यूनिट रुड़की को कार में आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद टीम घटनास्थल पर पहुंची। फायर यूनिट टीम ने हाई प्रेशर वाहन से होजरील फैलाकर पंपिंग करते हुए कार में लगी आग को बमुश्किल बुझाया और कार के पेट्रोल टैंक को फटने से बचाया। वहीं आग के चलते अर्टिगा कार 90 प्रतिशत जल चुकी थी। वाहन स्वामी ने बताया कि हरिद्वार से कलियर आते समय धनोरी से आगे कार से बहुत तेजी से धुआं निकलने लगा। कार सवार जैसे ही कार से नीचे उतरे तो वाहन ने अचानक आग पकड़ ली। गनीमत यह रही की कोई जनहानि नही हुई और चालक को भी सुरक्षित बचा लिया गया। थानाध्यक्ष दिलबर सिंह नेगी ने बताया कि देर रात एक कार में आग की सूचना मिली थी जिसको मौके पर पहुँचकर दमकल विभाग और पुलिस टीम ने आग पर काबू पा लिया।


संबंधित आलेख: