• Home
  • News
  • Uttarakhand: Careful! New SOP will be issued for schools and colleges in view of rising corona, the speed of corona once again started ringing the alarm bell

उत्तराखंड:सावधान!बढ़ते कोरोना के मद्देनजर स्कूल कॉलेजों के लिए जारी होगी नई एसओपी,कोरोना की रफ़्तार एक बार फिर बजाने लगी ख़तरे की घँटी

editor
  • Kanchan Verma
  • August 03, 2022 10:08 AM
Uttarakhand: Careful! New SOP will be issued for schools and colleges in view of rising corona, the speed of corona once again started ringing the alarm bell

कोरोना एक बार फिर रफ़्तार पकड़ने लगा है। उत्तराखंड में बढ़ते कोरोना के केसों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। उत्तराखंड में मंगलवार को कोरोना के 346 पॉजिटिव केस मिले हैं जबकि तीन मरीजों की संक्रमण की वजह से मौत हो गई है। कोरोना की संक्रमण थमी हुई दर भी अब बढ़कर 11 प्रतिशत से ऊपर पहुंच गई है। 
कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर बुधवार को स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने कहा है कि स्कूल-कॉलेजों में कोरोना के केस बढ़ने पर नई एसओपी जारी की जाएगी। स्कूल कॉलेज में छात्रों की संख्या ज़्यादा होती है ऐसे में संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ जाता है। इसीलिए एहतियात बरतने के लिए नई एसओपी जारी की जाएगी।
आपको बता दें कि मंगलवार  तक  हरिद्वार के 53, नैनीताल के 40, उत्तरकाशी के 21, अल्मोड़ा के आठ, पौड़ी और टिहरी में सात-सात, ऊधमसिंह नगर में छह, बागेश्वर और चमोली में पांच-पांच, रुद्रप्रयाग के तीन, चंपावत के दो और पिथौरागढ़ का एक मामला शामिल है। जबकि तीन कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो गई। इनमें एम्स ऋषिकेश, श्री महंत इंदिरेश अस्पताल और एसटीजीएच हल्द्वानी का एक-एक मरीज शामिल है। वहीं मंगलवार को प्रदेश में 35,178 लोगों ने कोरोना की वैक्सीन ली।


संबंधित आलेख: