• Home
  • News
  • Uttarakhand: Case filed against 50 people including Sakshi Maharaj for violating section 144, crowd gathered on birthday

उत्तराखंड:धारा 144 के उल्लंघन करने के मामले में साक्षी महाराज सहित 50 लोगों पर मुकदमा दर्ज, बर्थडे पर जुटी थी भीड़

editor
  • Kanchan Verma
  • January 13, 2022 08:01 AM
Uttarakhand: Case filed against 50 people including Sakshi Maharaj for violating section 144, crowd gathered on birthday

उत्तर प्रदेश के उन्नाव के सांसद साक्षी महाराज के 66वें जन्मदिन के अवसर पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया था। उस भव्य कार्यक्रम में लोगों का जमावड़ा लग गया था,कार्यक्रम में मास्क पहनने और सामाजिक दूरी का उल्लंघन किया गया था।
इस मामले में पुलिस ने आपदा प्रबंधन अधिनियम और धारा 144 के उल्लंघन को लेकर भाजपा सांसद साक्षी महाराज उनके जनसंपर्क अधिकारी अमितेष सिंह उर्फ नंदू,भगवान भवन के प्रबंधक महेश चंद्र मिश्रा और 47 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। ऋषिकेश विधानसभा की रिर्टनिंग अफसर और एसडीएम डॉ. अपूर्वा पांडेय के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने यह कार्रवाई की है। 
आपको बता दें कि साक्षी महाराज निवासी 38, जीआरएम रोड, नई दिल्ली, स्थाई निवासी मां मदालसा इंटर कॉलेज, उदितपुर, शिकोहाबाद रोड इटा, अमितेष सिंह उर्फ नंदू हाल निवासी उन्नाव, उत्तर प्रदेश और महेश चंद्र मिश्रा निवासी भगवान भवन, ऋषिकेश, जिला देहरादून और 47 अज्ञात लोगों के खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम और धारा 144 के उल्लंघन से संबंधित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।


संबंधित आलेख: