• Home
  • News
  • Uttarakhand: Case of assault on pharmacist in Chamoli! Action taken against doctors, sent to their original place of posting

उत्तराखण्डः चमोली में फार्मासिस्ट के साथ मारपीट का मामला! डॉक्टरों पर हुआ एक्शन, मूल तैनाती स्थान भेजे गए

editor
  • Awaaz Desk
  • April 06, 2025 09:04 AM
Uttarakhand: Case of assault on pharmacist in Chamoli! Action taken against doctors, sent to their original place of posting

चमोली। चमोली के पोखरी ब्लॉक में शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों द्वारा फार्मासिस्ट के साथ मारपीट का मामला सामने आया था। इस मामले में सीएमओ और बद्रीनाथ विधायक लखपत बुटोला ने संज्ञान लेते हुए दोनों डॉक्टरों को मूल तैनाती स्थान पर जाने के आदेश जारी किए हैं। इस दौरान डॉक्टर मोहम्मद नईम को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोखरी से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हपला भेजा गया है और डॉक्टर अंशुमन को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोखरी से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रौता भेजा गया है। वहीं डाक्टर बिरजू को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रोता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोखरी में तैनाती की गई है और डॉक्टर हिमांशु मोदगिल की प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हापला से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोखरी में तैनाती की गई है। मामले में बद्रीनाथ विधायक लखपत बुटोला ने कहा कि जिन डॉक्टरों को भगवान का दर्जा दिया गया है, वही आपस में मारपीट कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसा मामला बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। विधायक ने कहा कि यदि भविष्य में इनके द्वारा कोई भी ऐसे कार्य किए जाएंगे तो कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


संबंधित आलेख: