• Home
  • News
  • Uttarakhand: Cat went to Haj after eating nine hundred rats, Congress and corruption complement each other, public will teach a lesson to black and bloody paws: ???

उत्तराखंड:नौ सौ चूहे खा कर बिल्ली हज को चली,कांग्रेस और करप्शन एक दूसरे के पूरक,काले और खूनी पंजे को सबक सिखायेगी जनता: किसने कहा ये???

editor
  • Kanchan Verma
  • January 11, 2022 09:01 AM
Uttarakhand: Cat went to Haj after eating nine hundred rats, Congress and corruption complement each other, public will teach a lesson to black and bloody paws: ???

उत्तराखंड की राजनीति उठापटक के दौर से गुजर रही है। विधानसभा चुनाव की तैयारी के साथ साथ सभी पार्टी एक दूसरे से आगे निकलने की होड़ में है।आगामी विधानसभा चुनाव में जनता किसे सत्ता पर बैठायेगी ये तो वक्त ही तय करेगा लेकिन सत्ता को लेकर खींचातानी जारी है। सोमवार को रिस्पना के निकट स्थित एक होटल में आयोजित प्रेस वार्ता में उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने इसी खींचातानी को आगे बढ़ाते हुए कांग्रेस पर ज़ुबानी हमला बोला है । पुष्करसिंह धामी ने कांग्रेस और करप्शन को एक दूसरे का पूरक बताया और कहा उनके काले और खूनी पंजे को जनता ज़रूर सबक सिखाएगी। उन्होंने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए ये भी कहा कि 9 सौ चूहे खा कर बिल्ली हज को चली। मुख्यमंत्री धामी ने ये भी कहा कि जिनके घर शीशे के होते हैं, वह दूसरों पर पत्थर नहीं उछाला करते। सीएम धामी ने अपनी पार्टी की उपलब्धियां गिनवाते हुए कहा कि हमारी पार्टी चुनाव आयोग की सभी गाइडलाइंस का पालन करेगी।उन्होंने कहा कि वह भाजपा की जीत के प्रति आश्वस्त हैं। उन्होंने कहा कि 2014 से लेकर अब तक और 2017 से लेकर 2022 तक केंद्र की मोदी सरकार ने करीब एक लाख करोड़ से अधिक की योजनाएं उत्तराखंड के लिए स्वीकृत की हैं। उनमें से कई पूरी हो चुकी हैं। कई पर काम चल रहा है। प्रधानमंत्री ने जहां देहरादून और हल्द्वानी में बारी-बारी से उत्तराखंड को 18 हजार करोड़, 17.5 हजार करोड़ की सौगात दी। उन्होंने कहा कि सड़कों का नेटवर्क हो या दिल्ली से देहरादून के बीच की दूरी, केंद्र और राज्य की सरकार ने मिलकर विकास का मजबूत खाका खींचा है।


संबंधित आलेख: