• Home
  • News
  • Uttarakhand celebrates Republic Day with grand celebrations! Governor Gurmeet Singh hoists the tricolor at the Dehradun Parade Ground, while Chief Minister Dhami is present.

उत्तराखण्ड में गणतंत्र दिवस का भव्य उत्सव! देहरादून परेड ग्राउंड में राज्यपाल गुरमीत सिंह ने फहराया तिरंगा, सीएम धामी रहे मौजूद

  • Awaaz Desk
  • January 26, 2026 06:01 AM
Uttarakhand celebrates Republic Day with grand celebrations! Governor Gurmeet Singh hoists the tricolor at the Dehradun Parade Ground, while Chief Minister Dhami is present.

देहरादून। देशभर में आज 77वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है। उत्तराखण्ड में भी गणतंत्र दिवस की धूम देखने को मिल रही है। प्रदेश के सभी जिलों में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। राजधानी देहरादून में परेड ग्राउण्ड पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस दौरान सीएम सीएम पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे। इसके साथ ही समारोह में विभिन्न विभागों की झाकियां भी निकली गईं। इस मौके पर राज्यपाल गुरमीत सिंह ने गणतंत्र दिवस की प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। राज्यपाल ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, भारतीय संविधान के प्रमुख शिल्पी भारत रत्न बाबासाहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर और संविधान निर्माताओं को नमन किया है। वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, संविधान निर्माताओं एवं राज्य आंदोलनकारियों को नमन करते हुए कहा कि गणतंत्र दिवस हमारे संविधान के निर्माण का महापर्व है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह अवसर हमें स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों को साकार करने तथा अपने लक्ष्यों के प्रति प्रतिबद्ध रहने की प्रेरणा देता है। हम सभी की जिम्मेदारी है कि संविधान के उद्देश्यों के अनुरूप न्याय, स्वतंत्रता, समानता और भाईचारे के मूलभूत लोकतांत्रिक आदर्शों के प्रति सदैव प्रतिबद्ध रहे।

हाईकोर्ट में न्यायाधीश ने किया ध्वजारोहण
नैनीताल। नैनीताल स्थित उत्तराखंड उच्च न्यायालय में भी 77वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान न्यायमूर्ति मनोज तिवारी ने झंडा रोहण किया। इस मौके पर हाईकोर्ट के अन्य जजों के साथ स्टॉफ व अधिवक्ता मौजूद रहे। झंडा रोहण के बाद सभी लोगों ने देश की एकता और अखंडता का संकल्प लिया।


संबंधित आलेख: