• Home
  • News
  • Uttarakhand celebrates the New Year with great fervor! A wave of faith swells in temples, and cheers echo from the mountains to the plains.

उत्तराखण्ड में नए साल का भव्य आगाज़! मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब, पहाड़ से मैदान तक गूंजे जयकारे

editor
  • Awaaz Desk
  • January 01, 2026 08:01 AM
Uttarakhand celebrates the New Year with great fervor! A wave of faith swells in temples, and cheers echo from the mountains to the plains.

देहरादून। नए साल के मौके पर मंदिरों में आस्था का सैलाब उमड़ा हुआ है। पहाड़ से लेकर मैदान तक सुबह से ही मंदिरों में भक्तों की भीड़ देखने को मिली। इस दौरान लोगों ने पूजा-अर्चना कर नए साल की शुरूआत की है। इस दौरान राजधानी देहरादून, हरिद्वार, ऊधम सिंह नगर, नैनीताल, अल्मोड़ा समेत सभी जिलों में नववर्ष की धूम देखने को मिल रही है। हर जगह मंदिरों में भक्तों का तांता लगा हुआ है।

लोग एक-दूसरे को बधाई दे रहे हैं। इसी क्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने प्रदेशवासियों को नववर्ष 2026 की शुभकामनाएं दी हैं।

नववर्ष की पूर्व संध्या पर सीएम धामी ने संदेश जारी कर प्रदेशवासियों के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की है। वहीं राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने प्रदेशवासियों को नव वर्ष 2026 की बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में उन्होंने नववर्ष के अवसर पर प्रदेश के विकास के साथ.साथ सभी नागरिकों के अच्छे स्वास्थ्य, सुख, शांति और समृद्धि की कामना की है। 


संबंधित आलेख: