• Home
  • News
  • Uttarakhand: Celebration of Independence Day! Flag hoisting took place in Nainital and Rudrapur, colourful presentations based on patriotism mesmerized the mind

उत्तराखण्डः स्वतंत्रता दिवस की धूम! नैनीताल और रुद्रपुर में हुआ ध्वजारोहण, देशभक्ति पर आधारित रंगारंग प्रस्तुतियों ने मोहा मन

editor
  • Awaaz Desk
  • August 15, 2025 11:08 AM
Uttarakhand: Celebration of Independence Day! Flag hoisting took place in Nainital and Rudrapur, colourful presentations based on patriotism mesmerized the mind

रुद्रपुर/नैनीताल। देशभर में आज स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। इस दौरान उत्तराखण्ड में भी स्वतंत्रता दिवस की धूम देखने को मिली। रुद्रपुर में जिला कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस मौके पर उन्होंने देश की आजादी में अपने प्राण न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को याद करते हुए उन्हें नमन किया। कार्यक्रम में मौजूद स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं उनके आश्रितों को सम्मानित किया गया। डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने कहा कि आज का दिन देशभक्ति, त्याग और बलिदान की भावना को दोहराने का अवसर है। उन्होंने सभी से एकजुट रहकर देश की प्रगति में योगदान देने की अपील की। स्कूल में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बच्चों को जिलाधिकारी ने किया सम्मानित किया। वहीं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. केके अग्रवाल ने सीएमओ कार्यालय में ध्वजा रोहण किया। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग में उत्कृष्ट कार्य करने वाले डॉक्टरों और कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। 
इधर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड उच्च न्यायालय नैनीताल में मुख्य न्यायाधीश जी नरेंद्र ने झंडा फहराया और सलामी दी। ध्वजारोहण कार्यक्रम के दौरान उच्च न्यायालय के समस्त न्यायमूर्ति, रजिस्ट्रार जनरल, हाइकोर्ट बार अध्यक्ष एवं हाईकोर्ट के समस्त अधिवक्ता मौजूद रहे। आजादी की 79वीं वर्षगांठ के अवसर पर मुख्य न्यायाधीश जी नरेंद्र ने देश व प्रदेश को शुभकामनाएं दी है।


संबंधित आलेख: