• Home
  • News
  • Uttarakhand: Chairperson of State Commission for Women, Kandwal met journalists in Tehri! Said- new policy will be made in the interests of women

उत्तराखण्डः टिहरी में पत्रकारों से रूबरू हुईं राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कंडवाल! बोलीं- महिलाओं के हितों में बनाई जाएगी नई नीति

editor
  • Awaaz Desk
  • February 08, 2023 01:02 PM
Uttarakhand: Chairperson of State Commission for Women, Kandwal met journalists in Tehri! Said- new policy will be made in the interests of women

टिहरी। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल द्वारा आज विकास भवन सभागार में प्रेस वार्ता की। इस दौरान अध्यक्ष कंडवाल ने कहा कि महिलाओं के हितों में नई महिला नीति बनाई जाएगी। आयोग महिलाओं को लेकर अलग-अलग तरह से काम कर रहा है, प्रत्येक जिले में गांव-गांव जाकर महिलाओं को जागरूक कर रहा है। नई महिला नीति के संबंध में महिला थाना, महिला डेस्क, हेल्पलाइन आदि के साथ देहरादून में कार्यशाला कर चर्चा की गयी। नई महिला नीति से पहाड़ और मैदान क्षेत्र की महिलाओं की समस्याओं का समाधान होगा और महिलायें सशक्त होंगी। कहा कि एकल महिला और थर्ड जेंडर पर भी आयोग काम कर रहा है। कहा कि महिलायें पुलिस को मित्र समझे और महिलायें सहज होकर पुलिस से मिल सके, इसके पुलिस भी महिलाओं की समस्याओं को समझे, वे इधर-उधर भटके नही, उनके साथ सद्भावनापूर्ण व्यवहार करे। उन्होंने कहा कि महिलाओं को मजबूत एवं सशक्त बनाने में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की भी अच्छी सोच है। इससे पूर्व राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल द्वारा महिला कैदियों को लेकर नई टिहरी में जेल में जाकर निरीक्षण किया गया। वहीं मंगलवार को उनके द्वारा नगर पंचायत लम्बगांव टिहरी में जन सुनवाई कार्यक्रम में प्रतिभाग कर महिलाओं की समस्याओं को सुना।


संबंधित आलेख: