• Home
  • News
  • Uttarakhand: Changing mood of the weather! Cold days are back, heavy rain from mountains to plains

उत्तराखण्डः मौसम का बदला-बदला मिजाज! वापस लौटे ठण्डे के दिन, पहाड़ से मैदान तक झमाझम बारिश

editor
  • Awaaz Desk
  • March 03, 2024 08:03 AM
Uttarakhand: Changing mood of the weather! Cold days are back, heavy rain from mountains to plains

देहरादून। उत्तराखण्ड में मौसम का मिजाज बदलने के साथ ही ठण्ड बढ़नी शुरू हो गयी है। जहां फरवरी आखिरी सप्ताह के बाद गर्मी का एहसास होने लगा था, वहीं मार्च माह के पहले सप्ताह में लगातार हो रही बारिश से तापमान में खासी गिरावट देखने को मिल रही है और ठण्ड की वापसी हो गयी है। शनिवार से शुरू हुई बारिश आज भी जारी है। मसूरी में देर रात से रुक रुककर हो रही बारिश के कारण घना कोहरा छाया हुआ है। वहीं तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। टिहरी जिले में रात से लगातार बारिश जारी है। गौचर, कर्णप्रयाग, आदिबदरी, नारायणबगड़, थराली में भी बारिश जारी है। पहाड़ से लेकर मैदान तक झमाझम बारिश हो रही है। उधर, केदारनाथ धाम सहित अन्य ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जमकर बर्फबारी हो रही है। जबकि निचले इलाकों में बारिश से ठंड बढ़ गई है। औली, वेदनी, रूपकुण्ड, बगची, थराली के ब्रह्माताल, भेंकलताल और गैरसैण के दूधातोली में जमकर हिमपात हो रहा है। यमुनोत्री धाम सहित आस-पास बर्फबारी तो बड़कोट तहसील क्षेत्र में तेज गर्जन के साथ रात भर बारिश हो रही है।


संबंधित आलेख: