• Home
  • News
  • Uttarakhand: Chaotic elements dominate in Nainital! Glasses of 12 vehicles parked in the parking lot broken, questions raised on police

Uttarakhand: नैनीताल में अराजक तत्वों का बोलबाला! पार्किंग में खड़ी 12 गाड़ियों के शीशे तोड़े, पुलिस पर उठे सवाल

editor
  • Awaaz Desk
  • February 03, 2024 11:02 AM
Uttarakhand: Chaotic elements dominate in Nainital! Glasses of 12 vehicles parked in the parking lot broken, questions raised on police

नैनीताल। नैनीताल में बीती रात तल्लीताल धर्मशाला की पार्किंग में अराजक तत्वों ने 12 गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए। इन सभी गाड़ियों के खिड़कियों के शीशों को बड़े पत्थरों से तोड़ा गया हैं। जिससे लाखों का नुकसान हुआ है। सुबह जब कुछ लोग पार्किंग से अपने वाहन निकालने पहुचे तो उन्हें अपनी गाड़ियों के शीशे टूटे हुए मिले। वहीं वाहन स्वामियों का कहना है कि इससे पहले भी 8 गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए गए थे, लेकिन पुलिस किसी पर कार्रवाई तक नहीं कर सकी। पुलिस थाने के करीब हुई इस घटना के बाद पुलिस भी सवालों के घेरे में है। 


संबंधित आलेख: