• Home
  • News
  • Uttarakhand: Chardham Yatra from April 30! BKTC has not yet got a new president

उत्तराखण्डः 30 अप्रैल से चारधाम यात्रा! अभी तक नहीं मिला बीकेटीसी को नया अध्यक्ष

editor
  • Awaaz Desk
  • April 05, 2025 07:04 AM
Uttarakhand: Chardham Yatra from April 30! BKTC has not yet got a new president

देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए भी अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए गए हैं। लेकिन अभी तक बीकेटीसी यानि बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष की कुर्सी खाली है। बीकेटीसी के अधीन बदरी-केदार समेत 47 मंदिर चारधामा यात्रा के सफल संचालन में बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति महत्वपूर्ण भूमिका निभाता हैं। इन मंदिरों में पूजा-पाठ और दर्शन से लेकर प्रसाद की व्यवस्था बीकेटीसी के अधीन ही संचालित होती है। लेकिन अभी तक राज्य सरकार बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के नए अध्यक्ष की ताजपोशी नहीं कर पाई है। वहीं भाजपा प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी का कहना है कि बीकेटीसी के साथ-साथ कई अन्य पद ऐसे हैं जो खाली चल रहे हैं। जिनको जल्द ही सरकार द्वारा भरा जाएगा। जिसपर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी विचार कर रहे हैं और जल्द ही बीकेटीसी को अपना अध्यक्ष मिल जाएगा।


संबंधित आलेख: