• Home
  • News
  • Uttarakhand: Chief Minister Dhami's birthday being celebrated with pomp! PM Modi and Yogi Adityanath congratulated, organizing a resolution race in the capital Doon

उत्तराखण्डः धूमधाम से मनाया जा रहा मुख्यमंत्री धामी का जन्मदिन! पीएम मोदी और योगी आदित्यनाथ ने दी शुभकामनाएं, राजधानी दून में संकल्प दौड़ का आयोजन

editor
  • Awaaz Desk
  • September 16, 2022 06:09 AM
Uttarakhand: Chief Minister Dhami's birthday being celebrated with pomp! PM Modi and Yogi Adityanath congratulated, organizing a resolution race in the capital Doon

देहरादून। आज प्रदेशभर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया जा रहा है। देर रात से ही सीएम धामी को जन्मदिन की बधाईयां मिलनी शुरू हो गयी थी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी सीएम धामी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। इधर राजधानी देहरादून में संकल्प दौड़ का आयोजन किया गया, जिसे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

वहीं जन्मदिन पर मुख्‍यमंत्री धामी परिवार सहित टपकेश्‍वर महादेव मंदिर पहुंचे और भगवान शिव का जलाभिषेक किया। इस दौरान उन्‍होंने राज्‍य और देश के विकास के लिए प्रार्थना की। संकल्प दौड़ के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड को 2025 तक हर क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों की श्रेणी में लाने के लिए राज्य सरकार कृत संकल्पित है। मुख्यमंत्री ने कहा जन भावनाओं के अनुरूप प्रदेश के समग्र विकास के लिए राज्य सरकार प्रयास कर रही है।

 उत्तराखंड की जनता से किए वायदों को पूरा करने की दिशा में तेजी से प्रयास किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में केंद्र सरकार से देवभूमि उत्तराखंड के विकास के लिए पूरा सहयोग मिल रहा है, इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया। वहीं मुख्यमंत्री ने अपने जन्म दिवस के अवसर पर प्रदेश की जनता के आशीर्वाद के लिए आभार व्यक्त व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की देवतुल्य जनता के सहयोग से राज्य को हर क्षेत्र में अग्रणी बनाया जायेगा। राज्य सरकार विकल्प रहित संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है।


संबंधित आलेख: