उत्तराखण्डः चमोली पहुंचे सीएम धामी! नंदानगर में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया स्थलीय निरीक्षण, प्रभावितों से भी की मुलाकात
देहरादून। चमोली के नंदानगर में आई आपदा के बाद रेस्क्यू अभियान लगातार जारी है। इस बीच हालातों का जायजा लेने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कुरुड़ हेलीपैड पहुंचे। जहां चमोली डीएम ने उन्हें पूरी जानकारी दी। इसके बाद सीएम धामी नंदानगर में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान सीएम धामी ने ग्राउंड पर चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन का अपडेट लिया। साथ ही आपदा प्रभावितों से मुलाकात की। इस दौरान सीएम धामी ने प्रभावितों और पीड़ितों को ढांढस बंधाया। सीएम धामी ने कहा उनकी सरकार हर हाल में पीड़ितों के साथ खड़ी है। बता दें कि नंदानगर आपदा में अब तक मलबे से 5 शवों को बरामद कर लिया गया है, जबकि दो लोगों को मलबे से जीवित निकाला गया है। अभी भी तीन लोग लापता हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। नंदानगर आपदाग्रस्त इलाकों में पुलिस, प्रशासन, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ एवं स्थानीय लोगों के सहयोग से रेस्क्यू एवं राहत कार्य युद्धस्तर पर चलाया जा रहा है। कुंतरी लगा फाली गांव में एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, फायर सर्विस, स्थानीय पुलिस प्रशासन ने गहन सर्चिंग अभियान चला रहा है।