• Home
  • News
  • Uttarakhand: CM Dhami embarks on a tour of the lake city! He reviews traffic, parking, and tourism arrangements, and directs the development of alternative routes in case of increased crowds.

उत्तराखण्डः सरोवर नगरी की सैर पर निकले सीएम धामी! यातायात, पार्किंग और पर्यटन व्यवस्थाओं की समीक्षा, भीड़ बढ़ने पर वैकल्पिक रूट तैयार करने के निर्देश

editor
  • Awaaz Desk
  • December 26, 2025 05:12 AM
Uttarakhand: CM Dhami embarks on a tour of the lake city! He reviews traffic, parking, and tourism arrangements, and directs the development of alternative routes in case of increased crowds.

नैनीताल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नैनीताल के दौरे पर हैं। आज शुक्रवार सुबह-सुबह वह मार्निंग वॉक पर निकले और तमाम लोगों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से भेंट कर सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का फीडबैक लिया। साथ ही पर्यटकों से बातचीत कर प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं की जानकारी ली। सीएम धामी ने कहा कि उनकी सरकार की कोशिश है कि देवभूमि उत्तराखंड आने वाला हर पर्यटक एक सुखद और अविस्मरणीय अनुभव लेकर वापस जाएं। वहीं सीएम धामी ने पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ शीतकालीन यात्रा व नए वर्ष के दृष्टिगत पर्यटकों की सुविधा के लिए की गई व्यवस्थाओं व यातायात प्रबंधन की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान सीएम धामी ने अधिकारियों को पार्किंग, बेहतर यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा अत्यधिक ट्रैफिक की स्थिति में वैकल्पिक रूट प्लान तैयार करने के निर्देश दिए। काम काज के साथ ही सीएम धामी ने स्थानीय लोगों के साथ मुलाकात भी की। इससे पहले बीते रोज सीएम धामी ने नैनीताल विंटर कॉर्निवाल में शिरकत की। इस दौरान सीएम धामी ने नैनीतालवासियों को कई योजनाओं की सौगात दी।


संबंधित आलेख: