• Home
  • News
  • Uttarakhand: CM Dhami handed over appointment letters to 220 medical officers! Wished them good luck

उत्तराखण्डः सीएम धामी ने 220 चिकित्सा अधिकारियों को सौंपे नियुक्ति पत्र! दी शुभकामनाएं

editor
  • Awaaz Desk
  • August 17, 2025 11:08 AM
Uttarakhand: CM Dhami handed over appointment letters to 220 medical officers! Wished them good luck

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज रविवार को राजधानी देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में 220 चिकित्सा अधिकारियों को नियुक्ति पत्र दिए। इस दौरान सीएम धामी ने कहा कि सभी मेहनत और ईमानदारी से काम करें। बता दें कि सीएम के नेतृत्व में पिछले चार वर्षों में रिकॉर्ड 24000 से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी मिली है। सीएम धामी ने कहा कि नकल विरोधी कानून लाने के बाद पारदर्शी तरीके से राज्य में प्रतियोगी परीक्षाएं संपन्न हो रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं के हितों में लगातार फैसले ले रही है और अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार उपलब्ध हो सके, इसके लिए प्रयासरत है।


संबंधित आलेख: