• Home
  • News
  • Uttarakhand: CM Dhami met with child scientists and inaugurated the fourth Border Mountain Children's Science Festival.

उत्तराखण्डः बाल वैज्ञानिकों के बीच पहुंचे सीएम धामी! चतुर्थ सीमांत पर्वतीय बाल विज्ञान महोत्सव का किया शुभारंभ

  • Awaaz Desk
  • October 15, 2025 11:10 AM
Uttarakhand: CM Dhami met with child scientists and inaugurated the fourth Border Mountain Children's Science Festival.

रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (सूचना प्रौद्योगिकी, सुराज एवं विज्ञान प्रौद्योगिकी विभाग) की ओर से चतुर्थ सीमांत पर्वतीय जनपद बाल विज्ञान महोत्सव का राज्य स्तरीय आयोजन का शुभारंभ सीमांत जनपद के पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय बणसू-जाखधार में हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। तत्पश्चात उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित बाल वैज्ञानिकों से प्रत्यक्ष संवाद स्थापित किया तथा बच्चों की शंकाओं का समाधान भी किया। कार्यक्रम में विभिन्न जनपदों से आए हुए बाल वैज्ञानिकों ने मुख्यमंत्री से जलवायु परिवर्तन, प्राकृतिक जल संसाधन एवं संरक्षण, आपदा प्रबंधन, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, ऊर्जा संरक्षण आदि विषयों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि इस भव्य आयोजन से सीमांत जनपदों के बाल वैज्ञानिकों को एक नई दिशा और अवसर प्राप्त होंगे।


संबंधित आलेख: