• Home
  • News
  • Uttarakhand: CM Dhami reached Delhi on a three-day visit! Will give feedback to the high command on the recruitment scam, it is possible to meet the central ministers today

उत्तराखण्डः तीन दिवसीय दौरे पर दिल्ली पहुंचे सीएम धामी! भर्ती घोटाले पर हाईकमान को देंगे फीडबैक, आज केन्द्रीय मंत्रियों से मुलाकात संभव

editor
  • Awaaz Desk
  • September 20, 2022 05:09 AM
 Uttarakhand: CM Dhami reached Delhi on a three-day visit! Will give feedback to the high command on the recruitment scam, it is possible to meet the central ministers today

देहरादून। उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तीन दिवसीय दौरे पर राजधानी दिल्ली पहुंचे हैं। बताया जा रहा है कि कुमाऊं दौरे के बाद धामी को देहरादून लौटना था, लेकिन वह दून की जगह दिल्ली के लिए रवाना हो गए। उनके इस दौरे को बेहद अहम माना जा रहा है। विशेष रूप से प्रदेश में भर्तियों में अनियमितता को लेकर जिस तरह राजनीति गर्म है, उसे देखते हुए मुख्यमंत्री धामी केंद्रीय नेतृत्व को अपना फीडबैक देंगे। बताया जा रहा है कि आज उनकी मुलाकात कुछ केंद्रीय मंत्रियों के साथ हो सकती है। गौरतलब है कि उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की भर्ती परीक्षा में घपला और विधानसभा में नियुक्तियों के मामले पर धामी सरकार बेहद सावधानी बरतते हुए आगे बढ़ रही है। इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री की सतर्कता का अंदाजा इससे लग सकता है कि दोषियों पर शिकंजा करने में तेजी आ चुकी है। इस मामले में अब तक 40 से अधिक गिरफ्तारी हो चुकी हैं। राज्य के इन हालात के बीच मुख्यमंत्री के दिल्ली दौरे के राजनीतिक निहितार्थ हैं। यद्यपि मुख्यमंत्री धामी को मुख्य रूप से 21 सितंबर को दिल्ली में 660 मेगावाट की महत्वाकांक्षी किसाऊ जलविद्युत परियोजना पर केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय की बैठक में भाग लेना है। वर्षों से लंबित इस परियोजना की डीपीआर संशोधित की जा रही है। अ


संबंधित आलेख: