• Home
  • News
  • Uttarakhand: CM Dhami reached Mukteshwar! Met young children in Kendriya Vidyalaya, gave autograph

उत्तराखण्डः मुक्तेश्वर पहुंचे सीएम धामी! केन्द्रीय विद्यालय में नन्हें बच्चों से की मुलाकात, दिया ऑटोग्राफ

editor
  • Awaaz Desk
  • April 29, 2023 11:04 AM
Uttarakhand: CM Dhami reached Mukteshwar! Met young children in Kendriya Vidyalaya, gave autograph

नैनीताल। सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार को मुक्तेश्वर पहुंचे। यहां कुमाऊं मंडल विकास निगम मुक्तेश्वर में पहुंचकर केंद्रीय विद्यालय मुक्तेश्वर के तीन नन्हे-मुन्ने बच्चों से मुलाकात की। अपने बीच मुख्यमंत्री को देख बच्चे काफी उत्साहित थे। केंद्रीय विद्यालय में कक्षा छठी की छात्रा करुणा और कक्षा तीसरी की छात्रा रुचि और कक्षा एक के छात्र शैलेश पांडे ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की। इस दौरान सीएम धामी भी बच्चों को देख काफी प्रफुल्लित हुए। उन्होंने नन्हे-मुन्ने बच्चों से बातचीत की, उनका हालचाल जाना और उनकी पढ़ाई के बारे में भी पूछा। इस दौरान बच्चे सीएम से मिलकर काफी खुश नजर आए। उन्होंने सीएम धामी का ऑटोग्राफ भी लिया।


संबंधित आलेख: