• Home
  • News
  • Uttarakhand: CM Dhami reached Parmarth Niketan! Took part in Ganga Aarti, inaugurated Yoga Mahotsav

उत्तराखण्डः परमार्थ निकेतन पहुंचे सीएम धामी! गंगा आरती में लिया भाग, योग महोत्सव का किया शुभारंभ

  • Awaaz Desk
  • March 10, 2025 06:03 AM
Uttarakhand: CM Dhami reached Parmarth Niketan! Took part in Ganga Aarti, inaugurated Yoga Mahotsav

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को ऋषिकेश स्थित परमार्थ निकेतन में गंगा आरती कर पूजा अर्चना की। उन्होंने मां गंगा से प्रदेश में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री ने इस दौरान परमार्थ निकेतन द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव 2025 का शुभारंभ भी किया। उन्होंने 50 से अधिक देशों व भारत के अनेकों राज्यों से आए योग प्रेमियों का स्वागत किया। इस मौके पर सीएम धामी ने कहा कि किसी भी कार्यक्रम के लिए देवभूमि से बढ़कर पवित्र कोई स्थान नही हो सकता। उन्होंने नरेंद्र नगर में आयोजित जी-20 समिट का जिक्र करते हुए कहा कि उस दौरान दुनिया के विभिन्न देशों से आए मेहमान देवभूमि के अध्यात्म और योग का अनुभव साथ लेकर गए हैं। योग नगरी ऋषिकेश ने भारत ही नहीं अपितु दुनियाभर में अपनी पहचान बनाई है, यही कारण है कि ऋषिकेश दुनियाभर के योग और शांति प्रेमी लोगो की पहली पसंदीदा जगह बन गया है। मुख्यमंत्री ने हर्षिल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भ्रमण के जिक्र करते हुए कहा कि अब उत्तराखंड राज्य में शीत काल में भी पर्यटक आएंगे। इस अवसर पर परमार्थ के स्वामी चिदानंद मुनि महाराज, जिलाधिकारी आशीष चौहान, अपर जिलाधिकारी अनिल गर्ब्याल, साध्वी भगवती सरस्वती सही देश-विदेश से आए पर्यटक उपस्थित थे।


संबंधित आलेख: