• Home
  • News
  • Uttarakhand: CM Dhami reached Rishikesh! UKD leader Late. Tribute paid to Panwar, consoled the family

उत्तराखण्डः ऋषिकेश पहुंचे सीएम धामी! यूकेडी नेता स्व. पंवार को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

editor
  • Awaaz Desk
  • November 27, 2024 06:11 AM
 Uttarakhand: CM Dhami reached Rishikesh! UKD leader Late. Tribute paid to Panwar, consoled the family

ऋषिकेश। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज ऋषिकेश पहुंचे। इस दौरान उन्होंने उत्तराखण्ड क्रांति दल के पूर्व अध्यक्ष एवं संरक्षक त्रिवेन्द्र सिंह पंवार के निधन पर उनके आवास पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान सीएम धामी ने स्व. पंवार के परिजनों से भेंट कर शोक संवेदनाएं व्यक्त की। बता दें कि ऋषिकेश नटराज चौक के पास भीषण दुर्घटना में यूकेडी नेता व राज्य आंदोलनकारी त्रिवेंद्र पंवार समेत तीन लोगों की मौत हो गई थी। बुधवार सुबह सीएम धामी यूकेडी नेता त्रिवेंद्र पंवार के घर पहुंचे। सीएम धामी ने कहा कि त्रिवेंद्र पंवार का जाना एक अपूर्णीय क्षति है। दुर्घटना की जांच के आदेश पूर्व में ही दिए जा चुके हैं। सीएम ने कहा कि ऋषिकेश में ट्रांसपोर्ट नगर के लिए सभी तैयारियां हो चुकी हैं। पार्किंग के लिए भी प्रक्रिया अंतिम चरण में है। इससे पहले सोमवार को त्रिवेंद्र पंवार का पार्थिव शरीर एम्स से देहरादून रोड स्थित उनके आवास पर लाया गया था। जहां कार्यकर्ताओं व स्थानीय निवासियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। पूर्णानंद घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके बेटे आलोक पंवार ने मुखाग्नि दी। अंतिम संस्कार में यूकेडी कार्यकर्ताओं के साथ ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार किया गया। 


संबंधित आलेख: