उत्तराखण्डः रुद्रपुर पहुंचे सीएम धामी! नेशनल गेम्स के खिलाड़ियों से की मुलाकात, व्यवस्थाएं भी परखीं
रुद्रपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज रुद्रपुर पहुंचे हैं। इस दौरान उन्होंने मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम पहुंचकर नेशनल गेम्स में भाग ले रहे खिलाड़ियों से मुलाकात की और मेडल प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस बीच सीएम धामी के कार्यक्रम को लेकर पुलिस और प्रशासनिक अमला पूरी तरह अलर्ट मोड पर दिखाई दिया। इस दौरान खेल विभाग और भाजपाईयों द्वारा सीएम धामी का भव्य स्वागत किया गया। वहीं सीएम धामी ने रुद्रपुर पहुंचकर खिलाड़ियों से मुलाकात की और उनके साथ फोटो खिंचवाई। इस दौरान सीएम धामी ने साईकिल चलाकर खिलाड़ियों का हौंसला बढ़ाया। बता दें कि इससे पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार देर शाम हल्द्वानी पहुंचे थे। यहां उन्होंने खिलाड़ियों के बीच पहुंचकर खेलों के समापन की तैयारियों का जायजा लिया।