• Home
  • News
  • Uttarakhand: CM Dhami reached Surkanda Devi Temple! After offering prayers and blessings, the local people got to know about the situation.

उत्तराखण्डः सुरकंडा देवी मंदिर पहुंचे सीएम धामी! पूजा-अर्चना कर लिया आशीर्वाद, स्थानीय लोगों को जाना हाल

  • Awaaz Desk
  • January 02, 2025 01:01 PM
 Uttarakhand: CM Dhami reached Surkanda Devi Temple! After offering prayers and blessings, the local people got to know about the situation.

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज गुरूवार को सिद्धपीठ सुरकंडा देवी मंदिर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पूजा-अर्चना कर माता रानी का आशीर्वाद लिया और देश-प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की। इस दौरान सीएम धामी ने मंदिर पहुंचे श्रद्धालुओं से बातचीत भी की और यात्रा को लेकर जानकारी ली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्थानीय दुकानदारों से भी वार्ता कर उनका हाल-चाल जाना। मुख्यमंत्री ने स्थानीय स्वयं सहायता महिला समूहों की महिलाओं द्वारा उत्पादित स्थानीय सामग्री की भी खरीदारी की। इस मौके पर सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उत्तराखंड में पहली बार शीतकालीन यात्रा शुरू की गई है, जिसके अच्छे परिणाम नजर आ रहे हैं। काफी संख्या में श्रद्धालु शीतकालीन यात्रा पर यहां पहुंच रहे हैं। सीएम धामी ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है। राज्य के हर मंदिर का अपना अलग महत्व है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी प्रमुख मंदिरों को शीतकालीन यात्रा हेतु तैयार किया जा रहा है और अधिकांश स्थलों पर तैयारियां पूर्ण कर ली गई है, जिनका असर आज इस श्रद्धालुओं की संख्या को देखकर लगाया जा सकता है।


संबंधित आलेख: