उत्तराखण्डः उत्तरकाशी पहुंचे सीएम धामी! रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, भाजपाईयों ने किया जोरदार स्वागत
उत्तरकाशी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज उत्तरकाशी दौरे पर हैं। यहां पहुंचने के बाद सीएम धामी ने रोड शो किया। इस दौरान सीएम के स्वागत के लिए बस अड्डे पर सैकड़ो की संख्या लोग मौजूद रहे। सीएम के रोड शो में उत्तरकाशी नगर में जन सैलाब उमड़ आया। भीड़ को देख सीएम धामी गदगद नजर आए। रोड शो में प्रभारी मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, गंगोत्री के विधायक सुरेश चौहान, यमुनोत्री संजय डोभाल और पुरोला विधान सभा के विधायक दुर्गेश लाल मौजूद रहे। बड़ी संख्या में लोग यहां सीएम के स्वागत के लिए बस अड्डे पर पहुंचे। सीएम ने रोड शो के दौरान स्वागत के लिए खड़े लोगों पर फूलों की वर्षा की गई। महिलाओं ने स्वागत कलशयात्रा निकाली। सीएम धामी उत्तरकाशी में दीदी भुली महोत्सव का शुभारंभ करेंगे। साथ ही विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे।