उत्तराखण्डः नैनीताल के दौरे पर सीएम धामी! पार्वती प्रेमा जगाती सरस्वती विहार विद्यालय पहुंचे, नव प्रभात सम्मान समारोह में करेंगे शिरकत
नैनीताल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज नैनीताल के दौरे पर हैं। वह पार्वती प्रेमा जगाती सरस्वती विहार विद्यालय पहुंचे। खबरों के अनुसार वह प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे और इसके बाद नव-प्रभात सम्मान समारोह में प्रतिभाग करेंगे। इससे पहले यहां पहुंचने पर सीएम धामी का जोरदार स्वागत हुआ। इस दौरान कार्यकर्ताओं मंे खासा उत्साह देखने को मिला। इधर सीएम धामी के नैनीताल आगमन पर पुलिस और प्रशासनिक अमला अलर्ट रहा। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के खास इंतजाम किए गए थे।