उत्तराखण्डः कल रुद्रपुर पहुंचेंगे सीएम धामी! गल्ला मण्डी से गांधी पार्क तक करेंगे रोड शो, भाजपाईयों में उत्साह
रुद्रपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल बुधवार को रुद्रपुर पहुंचेंगे। इस दौरान वह गांधी पार्क में सरस मेले का उद्घाटन करेंगे। जानकारी देते हुए प्रदेश मंत्री विकास शर्मा ने कहा कि कल सुबह 11 बजे गल्ला मंडी से में बाजार होते हुए गांधी पार्क तक सीएम धामी का भव्य रोड शो होगा, जिसमें हजारों की संख्या में लोग उपस्थित होंगे। विकास शर्मा ने कहा कि भव्य स्वागत के बाद सीएम धामी गांधी पार्क में नारी वंदन कार्यक्रम में बहनों को संबोधित करेंगे। श्री शर्मा ने कहा की कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा और इसमें हजारों बहनें प्रतिभा करेंगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार महिलाओं के हित में ऐतिहासिक कार्य कर रही है। कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार लगातार महिलाओं के हित में योजनाओं को धरातल पर उतार रही हैं। वहीं उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड सरकार भी महिला हित में अलग-अलग कार्यक्रम चला रही है।