• Home
  • News
  • Uttarakhand: CM Dhami will visit Jaspur tomorrow! BJP, police and administrative staff busy in preparations, alert

उत्तराखण्डः कल जसपुर के दौरे पर रहेंगे सीएम धामी! तैयारियों में जुटे भाजपाई, पुलिस और प्रशासनिक अमला अलर्ट

editor
  • Awaaz Desk
  • March 14, 2024 10:03 AM
Uttarakhand: CM Dhami will visit Jaspur tomorrow! BJP, police and administrative staff busy in preparations, alert

जसपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल 15 मार्च को एक दिवसीय दौरे पर जसपुर आ रहे है। इस दौरान सीएम धामी लाभार्थी सम्मान समारोह में प्रतिभाग करेंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने तैयारी शुरू कर दी है जिसको लेकर आज भाजपा  जिला अध्यक्ष गुंजन सुखीजा और उत्तराखंड सरकार राज्य आपदा प्रबंधन सलाहकार समिति उपाध्यक्ष विनय रुहेला समेत कई भाजपा कार्यकर्ता मंडी परिसर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे और कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान जिला अध्यक्ष गुंजन सुखीजा ने बताया कि केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार निरंतर प्रत्येक व्यक्ति को लाभ पहुचाने का काम कर रही है। वंही उत्तराखंड सरकार राज्य आपदा प्रबंधन सलाहकार समिति उपाध्यक्ष विनय रुहेला ने बताया कि केंद्र और राज्य सरकार द्वारा निचले स्तर तक हर व्यक्ति को लाभ देने का काम किया है। जिसमे लाभार्थियों को कल मुख्यमंत्री द्वारा सम्मान करने का काम किया जायेगा ओर हजारों की संख्या में कल लोग कार्यक्रम में शामिल होंगे। 


संबंधित आलेख: