• Home
  • News
  • Uttarakhand: Cold weather in Devbhoomi! Chances of snowfall in hilly districts, effect of cold will increase in plains.

उत्तराखण्डः देवभूमि में मौसम का सर्द मिजाज! पर्वतीय जिलों में बर्फबारी के आसार, मैदान में बढ़ेगा ठण्ड का असर

editor
  • Awaaz Desk
  • December 12, 2023 05:12 AM
Uttarakhand: Cold weather in Devbhoomi! Chances of snowfall in hilly districts, effect of cold will increase in plains.

देहरादून। उत्तराखण्ड में मौसम का मिजाज सर्द है। मौसम विभाग की मानें तो पर्वतीय जिलों में आज मंगलवार को मौसम करवट बदलेगा। यही नहीं उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है। जबकि तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। इसका असर मैदानी क्षेत्रों में भी पड़ेगा। यहां तापमान में गिरावट आने से ठंड बढ़ सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार, प्रदेशभर में 12 दिसंबर को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। जबकि, सुबह के समय मैदानी इलाकों में कोहरा छाया रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने कहा, दिसंबर की शुरुआत में हुई हल्की बारिश व बर्फबारी से तापमान में गिरावट आई थी। उसके बाद करीब एक सप्ताह तक प्रदेशभर का अधिकतम तापमान एक-दो डिग्री सेल्सियस ज्यादा दर्ज किया गया। ऐसे में मंगलवार को ऊंचाई वाले इलाकों में मौसम बदलने के आसार हैं। पर्वतीय जिलों में बारिश व बर्फबारी होने से मैदानी इलाकों के भी तापमान में गिरावट आएगी।


संबंधित आलेख: