• Home
  • News
  • Uttarakhand: Commendable initiative of Almora District Magistrate! A new experiment was done to overcome the shortage of teachers, volunteers were deployed from the mining trust fund.

उत्तराखण्डः अल्मोड़ा जिलाधिकारी की सराहनीय पहल! शिक्षकों की कमी दूर करने के लिए किया नया प्रयोग, खनन न्यास कोष से की स्वयंसेवकों की तैनाती

editor
  • Awaaz Desk
  • December 13, 2024 09:12 AM
Uttarakhand: Commendable initiative of Almora District Magistrate! A new experiment was done to overcome the shortage of teachers, volunteers were deployed from the mining trust fund.

अल्मोड़ा। जिले में शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय की पहल पर एक नया प्रयोग किया गया है। इस पहल के तहत खनन न्यास के कोष से 276 शिक्षा स्वयंसेवकों की तैनाती की गई है, जिसमें से 246 शिक्षक माध्यमिक विद्यालयों और 30 प्राथमिक स्कूलों में नियुक्त किए गए हैं। इन शिक्षा स्वयंसेवकों को खनन न्यास के कोष से वेतन दिया जाएगा, जिसके लिए 1.23 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है। डीएम पांडेय ने इस पहल के तहत अभिभावक शिक्षक संघ और स्कूल प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों से सहयोग लेकर इसे सफल बनाने का प्रयास किया है। जिले में 280 माध्यमिक विद्यालयों के सापेक्ष 188 प्रवक्ता और 58 सहायक शिक्षक (कुल 246) तथा 31 प्राथमिक विद्यालयों के सापेक्ष 30 शिक्षा स्वयंसेवकों की तैनाती की गई है। यह अनूठा प्रयोग करने वाला अल्मोड़ा प्रदेश का पहला जिला बन गया है।
 


संबंधित आलेख: