Uttarakhand: ट्रांसजेंडर अदिती की सराहनीय पहल! राजधानी देहरादून में ‘निवाला प्यार का’ नाम से फूड वैन की शुरूआत
देहरादून। उत्तराखंड की पहली ट्रांसजेंडर अदिति शर्मा ने राजधानी देहरादून में ‘निवाला प्यार का’ नाम से फूड वैन की शुरुआत की। अदिति ने इसे स्वरोजगार प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना का लाभ लेकर शुरू किया है। इसका उद्घाटन उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने किया। कुसुम ने कहा कि महिला आयोग भी चाहता है कि ट्रांसजेंडर स्वयं के पैरों पर खड़े हों। सरकार उन्हें सहयोग देकर विभिन्न योजनाओं से जोड़ रही है। अदिति शर्मा ने कहा कि ट्रांसजेंडर मांगते फिरते हैं। महिला आयोग की अध्यक्ष ने प्रोत्साहित किया तो खुद का रोजगार शुरू करने का निर्णय लिया। उन्होंने ये भी कहा की जब उन्होंने इस काम शुरुआत करने की बात अपने समुदाय के लोगों को बताई तो उन्होंने अदिति का साथ नही दिया। लेकिन अदिति ने हिम्मत नही हारी और निवाला प्यार का की शुरुआत हो गई।