• Home
  • News
  • Uttarakhand: Commotion erupts during a police raid at a hotel! A police officer strikes a woman on the back with a baton; she is seen groaning in pain.

उत्तराखण्डः होटल में पुलिस की दबिश के बीच हंगामा! महिला की पीठ पर पुलिसकर्मी ने मारा डंडा, दर्द से कराहती दिखी युवती

editor
  • Awaaz Desk
  • November 19, 2026 10:11 AM
Uttarakhand: Commotion erupts during a police raid at a hotel! A police officer strikes a woman on the back with a baton; she is seen groaning in pain.

रुड़की। रुड़की सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत रोडवेज बस अड्डे के सामने स्थित एक होटल में पुलिस की छापेमारी के दौरान खाकी की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। कार्रवाई के दौरान एक महिला पुलिसकर्मी द्वारा हिरासत में ली गई महिला की पीठ पर डंडा मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद स्थानीय स्तर पर पुलिस के व्यवहार को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। जानकारी के अनुसार, सिविल लाइंस पुलिस को रोडवेज बस अड्डे के ठीक सामने स्थित एक होटल में संदिग्ध गतिविधियां संचालित होने की गोपनीय सूचना मिली थी। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर अचानक छापेमारी की। इस दौरान होटल के कमरों की तलाशी ली गई और वहां मौजूद कुछ महिलाओं व ग्राहकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया। कार्रवाई के चलते होटल के बाहर और बस अड्डे के आसपास भारी भीड़ जमा हो गई तथा काफी देर तक अफरा-तफरी और गहमागहमी का माहौल बना रहा। प्रत्यक्षदर्शियों और वायरल वीडियो के मुताबिक, जब पुलिस टीम होटल से पकड़ी गई महिलाओं को बाहर निकालकर ले जा रही थी, तभी एक महिला पुलिसकर्मी ने उनमें से एक महिला की पीठ पर जोर से डंडा मार दिया। डंडा लगते ही महिला दर्द से कराह उठी और आगे बढ़ने लगी। मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने इस पूरे घटनाक्रम को अपने मोबाइल फोन में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पूरे प्रकरण पर सिविल लाइंस कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप बिष्ट ने बताया कि संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने पर नियमानुसार होटल में छापेमारी की गई थी। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।


संबंधित आलेख: