• Home
  • News
  • Uttarakhand: Conflict between two groups in Pathri, Haridwar! Several people injured in stone pelting; video goes viral on social media.

उत्तराखण्डः हरिद्वार के पथरी में दो पक्षों के बीच बवाल! पथराव में कई लोग घायल, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

  • Awaaz Desk
  • January 05, 2026 08:01 AM
 Uttarakhand: Conflict between two groups in Pathri, Haridwar! Several people injured in stone pelting; video goes viral on social media.

हरिद्वार। हरिद्वार जिले के पथरी थाना क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब बोडाहेड़ी गांव में दो पक्ष आमने-सामने आ गए। इस दौरान पुरानी पुरानी रंजिश के चलते हुई मारपीट खूनी संघर्ष में बदल गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट और पथराव की नौबत आ गयी। बताया जाता है कि मौके पर काफी देर तक ईंट पत्थर चलते रहे, जिसमें दोनों पक्षों के छह लोग घायल हुए हैं। इधर मारपीट और पथराव की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाठियां फटकार कर मामला शांत कराया। वहीं मामले में पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया है। मारपीट और पथराव के वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। पुलिस के अनुसार गांव बोडाहेड़ी में दो पक्षों में पुरानी रंजिश चली आ रही थी। रविवार को दोनों पक्षों में किसी बात को लेकर फिर से विवाद हो गया। दोनों पक्ष आमने सामने आ गए। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के लोग बड़ी संख्या में मौके पर जमा हो गए। दोनों पक्षों के लोगों के बीच मारपीट होने लगी। एक दूसरे पर प्रहार करते हुए जमकर मारपीट होती रही। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच हुए खूनी संघर्ष में कई लोग घायल हो गए। इस बीच कुछ ग्रामीणों ने पत्थरबाजी की घटना को मोबाइल के कैमरे में कैद कर लिया, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुची ने लाठियां फटकारकर दोनों पक्षों को शांत कराया। पुलिस को देख मारपीट करने वाले कई लोग भाग निकले। पुलिस ने मौके से कुछ लोगों को हिरासत में लिया है, अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।


संबंधित आलेख: