• Home
  • News
  • Uttarakhand: Congress gets another blow! Now State General Secretary Sharma said bye-bye and joined BJP with a wave of hand.

उत्तराखण्डः कांग्रेस को लगा एक और झटका! अब प्रदेश महासचिव शर्मा ने कहा बाय-बाय, हाथ झटककर थामा भाजपा का दामन

editor
  • Awaaz Desk
  • March 31, 2024 08:03 AM
Uttarakhand: Congress gets another blow! Now State General Secretary Sharma said bye-bye and joined BJP with a wave of hand.

देहरादून। उत्तराखण्ड में कांग्रेस पार्टी को लगातार झटके मिल रहे हैं। लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी के कई चर्चित चेहरे इस्तीफा दे रहे हैं। इसी कड़ी में आज पार्टी के प्रदेश महासचिव और कालाढूंगी से प्रत्याशी रहे महेश शर्मा ने भी कांग्रेस का साथ छोड़ भाजपा में शामिल हो गए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। बता दें कि महेश शर्मा ने वर्ष 2022 में कालाढूंगी से कांग्रेस के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ा था। उस समय भाजपा प्रत्याशी बंशीधर भगत ने इनको शिकस्त दी थी। बता दें कि कांग्रेस पार्टी को लगातार झटके पर झटके मिल रहे हैं। पार्टी के कई बड़े चेहरे भाजपा में शामिल हो रहे हैं। लोकसभा चुनाव से पहले इस प्रकार कांग्रेसियों का जाना पार्टी के लिए शुभ संकेत नहीं हैं। 


संबंधित आलेख: