• Home
  • News
  • Uttarakhand: Corona prevention dose started in the state to avoid Omicron, this booster dose will not be done without this certificate

उत्तराखंड:ओमिक्रोन से बचने के लिए राज्य में लगनी शुरू हुई कोरोना प्रिकॉशन डोज,बिना इस सर्टिफिकेट के नही लगेगी ये बूस्टर डोज

editor
  • Kanchan Verma
  • January 10, 2022 09:01 AM
Uttarakhand: Corona prevention dose started in the state to avoid Omicron, this booster dose will not be done without this certificate

उत्तराखंड में कोरोना के बेकाबू होते हालातो पर लगाम लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर काम करने लगा है। कोरोना वैक्सीन के बाद अब नए वैरिएंट से बचने के लिए बूस्टर डोज यानी प्रिकॉशन डोज लगनी शुरू हो गई है। पूरे देश के साथ ही उत्तराखंड में भी इसकी शुरुआत 10 जनवरी से हो गई ।
इसके लिए पहले हेल्थ वर्कर और फ्रंट लाइन में कार्य कर रहे लोगों का टीकाकरण हुआ। इस डोज को लगाने से पहले उनके पास कोरोना वैक्सीन के नौ महीने पूरे होना वाला सर्टिफिकेट का होना अनिवार्य है। बिना नौ महीने पूरे करने वालों को यह डोज नहीं लगाई जाएगी। यह डोज अभी 60 आयु वर्ग के ऊपर वाले लोगों को लगाई जा रही है।
आपको बता दें कि उत्तराखंड में पिछले साल 16 जनवरी से कोविड टीकाकरण अभियान शुरू हुआ था। सबसे पहले स्वास्थ्य कर्मियों और फ्रंटलाइन वर्करों को वैक्सीन लगाई गई। जिसके बाद मार्च महीने से 60 से अधिक आयु के लोगों का टीकाकरण शुरू किया गया। कोरोना संक्रमण बढ़ने से केंद्र सरकार ने बुजुर्गों, हेल्थ वर्करों और फ्रंटलाइन वर्करों को प्रीकॉशन डोज के रूप में तीसरा टीका लगाने का निर्णय लिया है।


संबंधित आलेख: