उत्तराखण्डः देहरादून पहुंचे क्रिकेटर हरभजन सिंह! हुआ जोरदार स्वागत, इस बात पर कहा ‘नो कमेंट’
देहरादून। क्रिकेट के कई बड़े दिग्गज आज उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून में जुटेंगे। यहां आज शुक्रवार से होने वाली तीन दिवसीय लीजेंड्स लीग क्रिकेट के मुकाबलों में क्रिकेटर भाग लेंगे। जिसके लिए भारत के पूर्व दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह भी देहरादून पहुंचे हैं। यहां पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया। हरभजन सिंह को देखने के लिए क्रिकेट प्रेमी उमड़ पड़े। हरभजन सिंह वर्ल्ड कप के फाइनल में टीम इंडिया की हार पर बात करने से बचे। उन्होंने कहा, इस पर नो कमेंट। दरअसल बृहस्पतिवार को हरभजन घंटाघर स्थित एक गेम जोन का उद्घाटन करने बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे।इस दौरान उनसे मीडिया ने भारत की हार सवाल पूछा, उन्होंने बस इतना कहा, विश्वकप की बात पुरानी हो चुकी है। ऑस्ट्रेलिया ने अच्छा खेला, इसलिए वो जीते। आगे नो कमेंट। उन्होंने कहा, वह दूसरी बार उत्तराखंड आए हैं।