• Home
  • News
  • Uttarakhand: Criminals became fearless in Rudrapur! Rapid firing over minor dispute, panic spread in Bhurarani area

उत्तराखण्डः रुद्रपुर में बेखौफ हुए अपराधी! मामूली विवाद में की ताबड़तोड़ फायरिंग, भूरारानी क्षेत्र में फैली दहशत

  • Awaaz Desk
  • July 17, 2024 11:07 AM
Uttarakhand: Criminals became fearless in Rudrapur! Rapid firing over minor dispute, panic spread in Bhurarani area

रुद्रपुर। ऊधमसिंह नगर जिले में लगातार अपराध का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। अपराधी बेखौफ होकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं और पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है। बीती रात एक युवक से आपसी कहासुनी होने के बाद हुए विवाद के चलते करीब 7 से 8 युवक तलवार, लाठी और तमंचे से लेस होकर रुद्रपुर के भूरारानी में पहुंच गए। जिसके बाद वह लड़के को ढूंढते हैं, लेकिन जब वह लड़का नहीं मिलता तो वह गांव के अलग-अलग जगह में फायरिंग करना शुरू कर देते हैं। जिससे भूरारानी में हड़कंप मच गया। भूरारानी के निवर्तमान पार्षद मोहन खेड़ा ने घटना की सूचना पुलिस को दी। लेकिन हैरानी की बात ये है कि एक चीता बाईक पर दो कांस्टेबल मौकाय वारदात पर पहुंचे। निवर्तमान पार्षद मोहन खेड़ा ने बताया कि लगातार पुलिस को फोन करते रहे कि भूरारानी इलाके में गोलियां चली है इसके बावजूद पुलिस काफी देरी के साथ पहुंची। बदमाशों की मनसा मामूली कहासुनी के चलते एक युवक से हुए विवाद में उसकी हत्या करना था। जिसके सीसीटीवी फुटेज अलग-अलग जगह पर कैद हुई हैं जिसमें बदमाश लाठी-डंडों से लैस होकर इलाके में घूमते हुए दिखाई दे रहे हैं। यह सभी बदमाश बिंदुखेड़ा के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। फिलहाल अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आखिरकार कितने राउंड फायरिंग हुई। लेकिन इलाके के लोगों का कहना है कि करीबन 5 से 6 राउंड अलग-अलग जगह पर फायरिंग की गई। रुद्रपुर के एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। मामले की जांच की जा रही है।


संबंधित आलेख: