• Home
  • News
  • Uttarakhand: Dead body of a girl found in the forest! Sensation spread in the area, forensic team reached the spot

उत्तराखण्डः जंगल में मिली युवती की लाश! इलाके में फैली सनसनी, मौके पर पहुंची फारेंसिक टीम

editor
  • Awaaz Desk
  • December 16, 2023 12:12 PM
Uttarakhand: Dead body of a girl found in the forest! Sensation spread in the area, forensic team reached the spot

ऋषिकेश। ऋषिकेश के जंगल में युवती की लाश मिलने से सनसनी फैल गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार देहरादून रोड के जंगल में मुनिकीरेती थाना क्षेत्र के ढालवाला से लापता युवती का शव जली हुई अवस्था में मिला है। घटनास्थल पर हरिद्वार और देहरादून की फारेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या से जुड़ा होना बताया जा रहा है। बता दें कि शनिवार की सुबह मुनिकिरेती थाना पुलिस अपने क्षेत्र से लापता हुई 22 वर्षीय युवती की तलाश में देहरादून रोड के जंगलों में पहुंची। इसी दौरान पुलिस को एक जला हुआ शव दिखाई दिया। जिसकी सूचना वरिष्ठ अधिकारिकों को दी गई। वहीं सूचना मिलने के बाद पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने लापता युवती के परिजनों को मौके पर बुलाया। परिजनों ने शव की पहचान की। जिसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। घटनास्थल पर काफी कुछ संदिग्ध दिखाई दिया, इसलिए देहरादून और हरिद्वार से फॉरेंसिक की टीम बुलाई गई। फॉरेंसिक टीम ने जांच के लिए काफी सारे नमूने एकत्रित कर लिए हैं। बताया जा रहा है कि युवती का किसी युवक से प्रेम प्रसंग था। 4 दिसंबर को युवती घर से बाजार जाने की बात कहकर निकली। उसके बाद से वह वापस नहीं लौटी। जिसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। आज शनिवार को युवती का शव मिला है।


संबंधित आलेख: