उत्तराखण्डः रुड़की में गंदे नाले के अंदर मिला नवजात का शव! इलाके में फैली सनसनी, जांच में जुटा पुलिस महकमा
रुड़की। हरिद्वार के रुड़की से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, यहां नाले मंे एक नवजात का शव मिला है। इस दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जुट गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नाले से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। साथ ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मामला गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के पुरानी तहसील चौकी स्थित एक गंदे नाले का है। यहां शनिवार को गंदे नाले में एक नवजात का शव पड़ा हुआ मिला। लोगों ने आशंका जताई है कि रात के समय किसी ने नवजात को नाले में फेंका है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जानकारी जुटाने में लगी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पहले भी इस तरह के मामले इस नाले में सामने आ चुके हैं। उनका कहना है कि पुलिस प्रशासन को इस मामले को गंभीरता से लेना चाहिए।