• Home
  • News
  • Uttarakhand: Dead body of a youth found hanging from a tree! Family members are in deep sorrow

उत्तराखण्डः पेड़ से लटका मिला युवक का शव! परिजनों पर टूटा दुखों का पहाड़

  • Awaaz Desk
  • June 23, 2025 07:06 AM
Uttarakhand: Dead body of a youth found hanging from a tree! Family members are in deep sorrow

रुद्रपुर। रुद्रपुर के गंगापुर रोड़ पर आम के बाग में एक युवक का शव फांसी पर लटका हुआ मिला। जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर ट्रांजिट कैम्प थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की शिनाख्त गंगापुर रोड़ वार्ड नंबर 1 फुलसूंगी निवासी 26 वर्षीय अभिषेक पुत्र स्व. चंद्रभान अरोड़ा के रूप में की गई। जानकारी मिलते ही उसके परिजन भी आ गए और उनमें कोहराम मच गया। पुलिस के मुताबिक मृतक अभिषेक श्याम टॉकीज रोड स्थित रेडीमेड की दुकान पर काम करता था। मामले की सूचना मिलने पर ट्रांजिट कैम्प थानाध्यक्ष मोहन चन्द्र पाण्डे भी मौके पर पहुंचे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। इधर युवक की मौत से क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है। 
 


संबंधित आलेख: