• Home
  • News
  • Uttarakhand: Defense Minister Rajnath Singh reached Joshimath amid tight security arrangements! Inaugurated various projects

Uttarakhand: कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जोशीमठ पहुंचे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह! विभिन्न परियोजनाओं का किया लोकार्पण

editor
  • Awaaz Desk
  • January 19, 2024 11:01 AM
Uttarakhand: Defense Minister Rajnath Singh reached Joshimath amid tight security arrangements! Inaugurated various projects

देहरादून। केन्द्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह आज शुक्रवार को उत्तराखण्ड पहुंचे। उन्होंने जोशीमठ के ढाक पहुंचकर कई परियोजनाओं का लोकार्पण किया। इससे पूर्व यहां पहुंचने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनका जोरदार स्वागत किया। शुक्रवार को दोपहर 12 बजे वह हेलीकॉप्टर से जोशीमठ पहुंचे। इसके बाद उनका काफिला सड़क मार्ग से ढाक पहुंचा। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद की गयी थी। ढाक पहुंचने के बाद रक्षामंत्री सिंह ने भारत-चीन सीमा को जोड़ने वाले जोशीमठ-मलारी हाईवे समेत देश के विभिन्न जगहों की 35 परियोजनाओं का लोकार्पण किया, जिसमें 28 पुल और छह सड़के शामिल हैं। 


संबंधित आलेख: