• Home
  • News
  • Uttarakhand: Demand to build a road! BJP met DM in Rudrapur, said - accidents are happening every day on damaged roads

उत्तराखण्डः सड़क बनाने की मांग! रुद्रपुर में डीएम से मिले भाजपाई, बोले- क्षतिग्रस्त मार्ग पर आए दिन हो रहे हादसे

editor
  • Awaaz Desk
  • July 23, 2024 10:07 AM
Uttarakhand: Demand to build a road! BJP met DM in Rudrapur, said - accidents are happening every day on damaged roads

रुद्रपुर। रुद्रपुर के दक्ष चौक से बगबाड़ा को जोड़ने वाली सड़क बनाने की मांग को लेकर भाजपाइयों ने आज स्थानीय लोगों के साथ जिले के डीएम उदयराज सिंह से मुलाकात की। डीएम को दिए गए ज्ञापन में उन्होंने कहा कि इस रोड की लम्बाई लगभग 3 किमी हैं। मार्ग अत्यधिक संकरा है और इस सड़क को मिनी बाईपास भी कहा जाता है। इस सड़क पर कुछ शिक्षण संस्थानों के अलावा कई आवासीय कालोनी भी हैं। इस सड़क पर प्रतिदिन हजारों की संख्या में सिडकुल के लिए कर्मचारियों का आवागमन होता है, स्कूली बच्चों के वाहन और विभिन्न कालोनियों में रहने वाले लोगों का सिडकुल एवं बाजार के लिए आवागमन होता है। सड़क के खराब होने के चलते लोगों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है और आए दिन सड़क हादसे होते हैं, जिसमें कई लोगों के हाथ पैर में चोट लग जाती है और वाहनों को भी नुकसान होता है। उन्होंने डीएम से मुलाकात करते हुए ज्ञापन दिया और जल्द ही सड़क को बनाए जाने की मांग की। 


संबंधित आलेख: