• Home
  • News
  • Uttarakhand: Demand to declare Bindukhatta as revenue village! Congressmen set out for assembly march, police stopped them

उत्तराखण्डः बिन्दुखत्ता को राजस्व गांव घोषित करने की मांग! विधानसभा कूच को निकले कांग्रेसी, पुलिस ने रोका

editor
  • Awaaz Desk
  • February 28, 2024 10:02 AM
Uttarakhand: Demand to declare Bindukhatta as revenue village! Congressmen set out for assembly march, police stopped them

देहरादून। बिन्दुखत्ता को राजस्व ग्राम का दर्ज देने की मांग को लेकर आज पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के नेतृत्व में विधानसभा कूच कर रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने रिस्पना पुल से पहले बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया। इससे पहले हरीश रावत समेत तमाम नेता और कार्यकर्ता हरिद्वार रोड स्थित एक होटल के निकट इकट्ठा हुए। उसके बाद जुलूस की शक्ल में पैदल मार्च निकालते हुए विधानसभा की ओर बढ़े, लेकिन पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रिस्पना पुल से पहले बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया। इस दौरान आगे बढ़ने को लेकर पुलिस और प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियों के बीच जमकर धक्का मुक्की हुई। इससे नाराज प्रदर्शनकारी सड़क पर ही धरने पर बैठ गए और अपनी मांगों को लेकर सभा का आयोजन किया। इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, सीपीआई नेता समर भंडारी, भाकपा माले के राज्य सचिव इंद्रेश मैखुरी समेत विपक्षी दलों के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।


संबंधित आलेख: