• Home
  • News
  • Uttarakhand: DGP gave important instructions to subordinates through video conferencing! Speed ​​up the process of removing encroachment from government land, meeting will be held next month in cases of fraud

उत्तराखण्डः डीजीपी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग से अधीनस्थों को दिए अहम निर्देश! सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही में लायें तेजी, धोखाधड़ी के मामलों में अगले माह होगी मीटिंग

editor
  • Awaaz Desk
  • May 09, 2023 12:05 PM
Uttarakhand: DGP gave important instructions to subordinates through video conferencing! Speed ​​up the process of removing encroachment from government land, meeting will be held next month in cases of fraud

देहरादून। डीजीपी अशोक कुमार ने आज परिक्षेत्र प्रभारियों व समस्त जनपद प्रभारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक कर विभिन्न दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान मुख्यमंत्री द्वारा सरकारी भूमि पर हुए अतिक्रमण हटाने हेतु गठित टास्क फोर्स के साथ मिलकर कार्यवाही में तेजी लाने के लिए निर्देशित किया गया। वहीं उन्होंने बिना अनुमति के संचालित लाउडस्पीकरों पर माननीय उच्च न्यायालय द्वारा प्रदत्त निर्देशों का पुनः अनुपालन सुनिश्चित करने की बात भी कही। इस दौरान डीजीपी अशोक कुमार ने मिशन मर्यादा के तहत तीर्थस्थलों व गंगा घाटों की मर्यादा एवं स्वच्छता के बारे में आम जन को पोस्टर व बैनर के माध्यम से जागरूक करने व हुडदंग करने वालों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देश भी दिए। वहीं संदिग्ध व बाहरी लोगों के सत्यापन हेतु सम्बन्धित थानाध्यक्ष पुलिस टीमें फील्ड पर निकलकर सत्यापन की कार्यवाही करने को भी कहा गया। इधर  धोखाधड़ी के मामलों में 01 वर्ष से अधिक समय से प्रचलित मामलों में दोनों परिक्षेत्र प्रभारी रिव्यू कर कार्यवाही करें। कहा गया कि आगामी जून माह में डीजीपी द्वारा धोखाधड़ी से सम्बन्धित अभियोगों में जिलावार विवेचकों के साथ रिव्यू मीटिंग ली जाएगी।


संबंधित आलेख: