• Home
  • News
  • Uttarakhand: Dhami cabinet expanded on the second day of Chaitra Navratri! Five MLAs took oath as ministers, bringing the total number of ministers to 12.

उत्तराखण्डः चैत्र नवरात्रि के दूसरे दिन धामी कैबिनेट का विस्तार! 5 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ, अब मंत्रिमंडल में संख्या पहुंची 12

  • Awaaz Desk
  • March 20, 2026 05:03 AM
Uttarakhand: Dhami cabinet expanded on the second day of Chaitra Navratri! Five MLAs took oath as ministers, bringing the total number of ministers to 12.

देहरादून। चैत्र नवरात्रि के दूसरे दिन आज शुक्रवार को धामी कैबिनेट का विस्तार हो गया है। लोक भवन में आयोजित समारोह में आज सुबह 10 बजे राज्यपाल गुरमीत सिंह ने पांच विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई। इस दौरान विधायक खजान दास, भरत सिंह चौधरी, मदन कौशिक, प्रदीप बत्रा और राम सिंह कैड़ा ने शपथ ग्रहण की। इसी के साथ अब धामी मंत्रिमंडल में मंत्रियों की संख्या बढ़कर 12 हो गई है। राजनीतिक विशेषज्ञों के मुताबिक नई कैबिनेट में क्षेत्रीय व जातीय समीकरण के बीच संतुलन बनाया गया। बता दें कि प्रदेश में लंबे समय से कैबिनेट विस्तार की चर्चाएं थीं, जिनपर अब विराम लग गया है। दरअसल साल 2022 में सरकार के गठन के बाद से ही मंत्रिमंडल के कई पद खाली चल रहे थे। जिसके बाद से ही समय समय पर मंत्रिमंडल विस्तार की सुगबुगाहट उठती रही है। ऐसे में वर्तमान सरकार के कार्यकाल को चार साल पूरा होने से ठीक तीन दिन पहले मंत्रिमंडल का विस्तार कर दिया गया है। बता दें कि अगले साल 2027 में प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं, जिसको लेकर सियासी हलकों में अभी से हलचल देखने को मिल रही है। ऐसे में कैबिनेट का विस्तार जरूरी था।


संबंधित आलेख: