• Home
  • News
  • Uttarakhand doctor has become the priest of lust! tried to rape a girl

उत्तराखंड में डॉक्टर ही बन गया हवस का पुजारी! युवती से दुष्कर्म का किया प्रयास

editor
  • Tapas Vishwas
  • September 07, 2023 09:09 AM
Uttarakhand doctor has become the priest of lust! tried to rape a girl

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में दो डॉक्टरों ने युवती से दुष्कर्म का प्रयास किया। दरअसल, बीटेक की एक छात्रा अपनी साइनस का ट्रीटमेंट करवाने प्रेमनगर स्थित महर्षि पतंजलि योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र में आई थी। बताया जा रहा है कि क्षेत्र से शिक्षण संस्थान से पढ़ाई कर रही है। 

कुछ दिन से वह साइनस की समस्या से परेशान है। इसके लिए थेरेपी करानी थी तो किसी ने उसे इस अस्पताल का नाम बता दिया। इस पर उसने वहां पर पिछले महीने थेरेपी शुरू कराई। युवती के अनुसार उसके शरीर में काफी दर्द हो रहा था। यह बात उसने अस्पताल के संचालक डॉ. केपी सिंह को बताई। डॉ. सिंह ने उसे एक दवाई दे दी। इसके बाद थेरेपी शुरू कर दी। युवती के अनुसार दवाई पीने के बाद वह बेसुध होने लगी। इसके बाद डॉ. सिंह ने वहां पर अपने साथ डॉ. वर्मा को भी बुला लिया। दोनों ने युवती को निर्वस्त्र कर दिया और उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश करने लगे। इस पर युवती घबरा गई और अपने साथी को अस्पताल बुला लिया। इसके बाद वहां से चली आई। युवती ने यह सारी बातें अपनी मां को बताई तो उन्होंने डॉ. सिंह से बात की। उन्होंने किसी महिला डॉक्टर से थेरेपी कराने की बात कही। लेकिन, आरोपी डॉक्टर उनके साथ अभद्रता करने लगा। उन्हें जान से मारने की धमकी दी। एसओ ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया और बुधवार को डॉ. केपी सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। डॉ. केपी सिंह न्यू मीठीबेहड़ी का रहने वाला है। एसओ प्रेमनगर पीडी भट्ट ने बताया कि नोएडा निवासी एक युवती अपने भाई के साथ मंगलवार को थाने आई थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद एक आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि, दूसरे की तलाश में टीमें लगाई गई हैं। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया है।


संबंधित आलेख: