Uttarakhand: मकर संक्रांति पर श्रद्धालुओं के लिए खुले आदि बद्री धाम के कपाट! विष्णु पुराण का आयोजन, उमड़े भक्तजन
चमोली। सोमवार को मकर संक्रांति के मौके पर आदि बद्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं। आज ब्रह्ममूहुर्त में भगवान नारायण के कपाट खोले गए। बता दें कि आदिबद्री धाम में चौदह मंदिरों का समूह है। सोमवार को ब्रह्ममुहुर्त में पंचोपचार पूजा व विधिविधान के साथ कपाट खोले गए। अब ग्यारह महीनों तक भगवान नारायण के श्रद्धालु दर्शन करते रहेंगे। कपाट खुलने के अवसर पर बद्री धाम में विष्णु पुराण का आयोजन हो रहा है। इस मौके पर आदि बद्री धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी रही। सुबह से ही श्रद्धालुओं का दर्शन के लिए तांता लगा रहा। विष्णु पुराण का वाचन आचार्य नागेंद्र तिवारी कर रहे हैं।